गौरा पूजा महोत्सव में शामिल होने का मुख्यमंत्री को निमंत्रण

CG.ई ख़बर


(CG ई ख़बर : विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़)

कोरबा। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, कोरबा इकाई के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें आगामी भव्य गौरा पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

आश्रम के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके एवं सदस्य श्रवण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि गौरा पूजा महोत्सव का आयोजन 9, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई चौक, बालको रोड, कोरबा में किया जाएगा।

अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने बताया कि गौरा पूजा जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष के आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है, जिसमें 100 से अधिक गौरा नृत्य मंडलियाँ, लगभग 500 बैगा समुदाय के प्रतिनिधि तथा 5000 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता संभावित है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी उपस्थिति से जनजातीय समाज का उत्साहवर्धन होगा तथा इस पारंपरिक पर्व को राज्य स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

3/related/default