(CG ई खबर : विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ)
जांजगीर। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (पंजीकृत) के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के आगामी राज्य स्तरीय चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर के निर्देश एवं राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर के मार्गदर्शन में की गई है।
नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक मंडल में संगठन के चार वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जो पूरे चुनावी कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक इस प्रकार हैं—
- जितेन्द्र सिंह राठौड़ — राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ
- चुलेश्वर राठौर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- रामनिवास राठौर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- अशोक राठौड़ ‘गुना वाले’ — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
यह पर्यवेक्षक मंडल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का दायित्व निभाएगा। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया में पारदर्शिता और संगठनात्मक मर्यादा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा का राज्य स्तरीय चुनाव 12, 13 एवं 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
स्थान: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक ऑडिटोरियम, जांजगीर।


