ads 90x728

मुख्यमंत्री साय 11 जनवरी को कोरबा दौरे पर, वनवासी आश्रम में होंगे मौजूद


(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ: विजय चौहान)

कोरबा, 09 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कोरबा दौरा तय हो गया है। वे 11 जनवरी को कोरबा पहुंचेंगे और शहर के आईटीआई चौक स्थित वनवासी आश्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कोरबा जिले में मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वनवासी आश्रम में उनके संबोधन की प्रतीक्षा लोगों में खासा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads