(CG ई खबर | कोरबा जिला रिपोर्टर : नारायण चंद्राकर)
कोरबा | जमींपाली: एरिकेसन दर्री क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:50 बजे दो चारपहिया वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन CG 12 BC 3147 (स्विफ्ट डिजायर) और CG 12 BT 7957 (किआ क्रेन्स) हैं। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के समय आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। एयरबैग खुलने की वजह से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

