ads 90x728

कड़कड़ाती ठंड में अखबार वितरकों को मिला गरम जैकेट का तोहफा


( CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान )

कोरबा, 09 जनवरी।
तापमान में लगातार गिरावट और कड़ाके की ठंड के बीच सुबह-सवेरे अखबार वितरण जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य में जुटे अखबार वितरकों के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने मानवीय पहल करते हुए गरम जैकेट का वितरण किया।

टीपी नगर स्थित अखबार वितरक संघ के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि अखबार वितरक रोजाना तड़के चार–पांच बजे से अपने कार्य में लग जाते हैं। इस भीषण ठंड में उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे भी संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधि योगेश जैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर अखबार वितरकों को गरम जैकेट प्रदान किए।

अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग ठंड के मौसम में वितरकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल ने फोन पर आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads