CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा | छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत चौकी जटगा क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम जटगा, बजरंग मोहल्ला निवासी मजदूर नरेश सारथी की 14 वर्षीय बेटी पिंकी सारथी बीते चार दिनों से लापता है, जिससे परिजनों में भारी चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंकी सारथी (कक्षा 8वीं) दिनांक 27 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 8 बजे घर से निकली थी। बताया गया कि देर से उठने पर मां कांति देवी द्वारा डांटने के बाद वह घर से बाहर गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की, परंतु अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

लापता बालिका का हुलिया

  • नाम: पिंकी सारथी
  • उम्र: 14 वर्ष
  • कद: लगभग 4 फीट
  • रंग: सांवला
  • शरीर: पतली-दुबली
  • पहनावा: गुलाबी रंग का स्वेटर, काला प्लाजो
  • भाषा: हिंदी व छत्तीसगढ़ी

पिता नरेश सारथी ने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। इस मामले में दिनांक 28 जनवरी 2026 को रात 8:30 बजे चौकी जटगा, थाना कटघोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खांडे द्वारा की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बालिका के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

📞 संपर्क सूत्र

यदि पिंकी सारथी कहीं दिखाई दे, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें:
मोबाइल: 6260169237

यह खबर जनहित में जारी की गई है। सहयोग करें, एक परिवार की बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करें।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads