CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बिलासपुर में युवतियों से बदसलूकी, डोसा संचालक ने मारे थप्पड़


(CG ई खबर | जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

बिलासपुर: शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। यह मामला नेहरू चौक स्थित रतन लस्सी दुकान का है, जहां सुबह नाश्ता करने पहुंची दो युवतियों के साथ खुलेआम बदसलूकी और मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, कुदुदंड इलाके में किराये से रहने वाली सुनंदा गेदले अपनी सहेली श्रेयांशी पाण्डेय के साथ सुबह नाश्ता करने गई थीं। इसी दौरान पास ही दुकान लगाने वाला अन्ना डोसा संचालक संजय तरण पुष्कर होटल के अंदर आया और युवतियों के पास जबरन बैठने की कोशिश करने लगा।

श्रेयांशी ने शालीनता से उसे थोड़ी दूरी पर बैठने को कहा, लेकिन आरोपी को यह बात नागवार गुज़री। अचानक गुस्से में आरोपी ने दोनों युवतियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। सुनंदा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके बाएं गाल पर जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद श्रेयांशी ने अपनी सहेली की रक्षा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।

घटना के दौरान होटल में मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। आहत युवतियां सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजय तरण पुष्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को फिर से उजागर कर देती है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads