CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रायगढ़ में PDS अनियमितता, जगतपुर की उचित मूल्य दुकान निलंबित स्टॉक में भारी कमी व नोटिस का जवाब न देने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ | रायगढ़ जिले के जगतपुर वार्ड क्रमांक 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए की गई है।

खाद्य अधिकारी रायगढ़ के अनुसार, जगतपुर वार्ड 04 की शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 411001089) की जांच के दौरान हितग्राहियों को वितरित किए गए खाद्यान्न की तुलना में स्टॉक में अत्यधिक कमी पाई गई। साथ ही, वितरण प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन के ठोस प्रमाण भी सामने आए हैं। जांच के बाद संबंधित संचालन एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अध्यक्ष, सचिव एवं विक्रेता—संचालन एजेंसी समलेश्वरी महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, नया गंज इतवारी बाजार, रायगढ़—की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए समिति को निलंबित करने का निर्णय लिया।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निलंबन की अवधि में राशन कार्डधारी हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अब उक्त दुकान से संबद्ध सभी हितग्राहियों को समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 412001001), संचालन एजेंसी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित, अमलीभौना से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads