कोरबा : पुरानी बस्ती से सर्वमंगला मंदिर के बीच बनेगा रपटा, उद्योग मंत्री के प्रयासों से मिली 13.44 करोड़ की स्वीकृति

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ / कोरबा। पुराने शहर की वर्षों पुरानी जन-आकांक्षा अब साकार होने जा रही है। कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के सशक्त प्रयासों से रानी रोड पुरानी बस्ती से के बीच पर रपटा निर्माण के लिए 13.44 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से न केवल पुराने शहर को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि सर्वमंगला पुल पर वर्षों से बना यातायात का भारी दबाव भी कम होगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच रपटा निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्तमान में इस मार्ग के अभाव में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग होते हुए सर्वमंगला पुल से घूमकर जाना पड़ता है, जिससे समय और यातायात दोनों का अतिरिक्त बोझ बढ़ता है।

पुराने शहर के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए के कोरबा आगमन के दौरान विशेष आग्रह किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्क्षण स्वीकृति प्रदान की। इसके पश्चात सेतु निगम द्वारा ड्राइंग-डिजाइन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया।

राज्य शासन से 13.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। रपटा के निर्माण से जहां सर्वमंगला पुल पर यातायात का दबाव कम होगा, वहीं के पुराने शहर को विकास और समृद्धि की नई राह मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पुराने कोरबा के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया है।

3/related/default