ads

Adsterra

सलमा सुल्ताना हत्याकांड: लाश थामे सिगरेट पीता रहा आरोपी, अदालत में चश्मदीद के बयान से खुली खौफनाक सच्चाई


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

सलमा सुल्ताना हत्याकांड में रूह कंपा देने वाला खुलासा

लाश थामे सिगरेट पीता रहा आरोपी, गाना गुनगुनाता रहा — चश्मदीद का सनसनीखेज बयान

कोरबा की बहुचर्चित सलमा सुल्ताना हत्याकांड में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को अदालत में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने मौजूद हर शख्स को सन्न कर दिया। कोरबा की अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा की अदालत में मामले की चश्मदीद गवाह कोमल सिंह राजपूत ने अपना बयान दर्ज कराया।

सलमा की लाश पकड़े सिगरेट पीता रहा मधुर साहू

चश्मदीद गवाह कोमल सिंह ने कोर्ट को बताया कि हत्या के बाद आरोपी मधुर साहू के चेहरे पर किसी भी तरह का पछतावा नहीं था। उसके व्यवहार में क्रूरता और सनकीपन साफ झलक रहा था।
कोमल के मुताबिक, हत्या के तुरंत बाद मधुर साहू एक हाथ से सलमा की निर्जीव देह को पकड़े हुए था और दूसरे हाथ से सिगरेट पी रहा था। यही नहीं, वह बेहद इत्मीनान से सलमा का पसंदीदा गाना—
“तुझसे नाराज़ नहीं मैं ज़िंदगी, हैरान हूँ मैं…”
गुनगुना रहा था। यह दृश्य इतना भयावह था कि गवाह आज भी उसे याद कर सिहर उठती है।

पांच साल तक दबा रहा मामला, 2023 में खुला राज

अदालत को बताया गया कि साल 2018 में सलमा सुल्ताना अचानक लापता हो गई थी। करीब पांच वर्षों तक यह मामला फाइलों में दबा रहा।
वर्ष 2023 में पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और खुदाई के बाद कोरबा–दर्री रोड पर फोरलेन के नीचे दबे सलमा के कंकाल को बरामद किया। जांच में यह सामने आया कि जिम ट्रेनर मधुर साहू ने अपने साथियों कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा के साथ मिलकर सलमा की गला घोंटकर हत्या की थी और सड़क निर्माण के दौरान शव को वहीं दफन कर दिया गया था।

लिव-इन रिलेशनशिप बना हत्या की वजह

पुलिस चार्जशीट के अनुसार, मधुर साहू और सलमा सुल्ताना लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पैसों के लेन-देन और मधुर के अन्य संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
इन्हीं विवादों के चलते 21 अक्टूबर 2018 को मधुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

41 गवाहों के बयान दर्ज, फैसला करीब

इस मामले में अब तक 41 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। चश्मदीद गवाह कोमल सिंह राजपूत का बयान केस की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद थी।
अब 10 और गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं, जिसके बाद यह बहुचर्चित हत्याकांड फैसले की ओर बढ़ेगा

CG ई खबर इस सनसनीखेज मामले की हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads