ads 90x728

कुसमुंडा थाने में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आज शनिवार को कुसमुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने की।

थाना प्रभारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, और इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन रंग लगाने, तेज आवाज में डीजे बजाने, अश्लील या भड़काऊ गीत चलाने, शराब के नशे में हुड़दंग करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में रमजान के पावन महीने का भी सम्मान करते हुए सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। दुकानदारों को मुखौटा बेचने पर पाबंदी की जानकारी दी गई। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल सक्रिय रहेंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प दोहराया और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अंत में सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने और भाईचारे की परंपरा कायम रखने की अपील के साथ बैठक समाप्त हुई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, निगम पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम कुमार साहू, नगर पालिका पार्षद तेज प्रताप सिंह, श्रवण यादव, प्यारे लाल दिवाकर, राजकुमार, नवीन कुकरेजा, सालिक दुबे, नरेंद्र साहू, रामप्रसाद, मनोज कुंडू, उमाशंकर, कुलदीप साहू, शनिदेव, शाहिद कुजूर, सफित खान, राजकुमार कंवर, अमरीक सिंह, अभिनव श्रीवास, रहमान खान, जाफर खान, सुखदीप सिंह, और ओम गवेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads