CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा–कुसमुंडा मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन शुरू, फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज

 


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक ओमप्रकाश पटेल)

 कोरबा : कोरबा जिले में आज मंगलवार को कोरबा–कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में इमली छापर चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग लंबे समय से लंबित फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराना है।

सुबह लगभग 11 बजे से शुरू हुआ यह चक्काजाम लगातार जारी है। आंदोलन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।


मौके पर स्थिति यह है कि:

  • चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है
  • केवल विकास नगर कॉलोनी मार्ग से दुपहिया वाहनों को आंशिक रूप से निकाला जा रहा है
  • सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा जारी है।

👉 अपडेट जारी…
(ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें CG ई खबर के साथ)

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads