ads 90x728

केएसटीपीपी (एनटीपीसी) कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026’ का भव्य समापन


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा, 20 अप्रैल 2026। इकाई केएसटीपीपी, कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026’ का समापन समारोह फायर कॉलोनी स्थित उप-अग्निशमन केंद्र में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक एवं सह-परियोजना प्रमुख श्री किशोर चंद्र पात्र उपस्थित रहे।

समारोह में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री शत्रुधन बेहरा, कमांडेंट सीआईएसएफ श्री राजीव कुल्हरी, उप कमांडेंट श्री एल. गौतम, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) श्री सुरेंद्र कुमार गर्ग, एचआर विभाग से श्री शशि शेखर, डीजीएम (सेफ्टी) श्री गवेंद्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जवान एवं आमंत्रित अतिथि शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री शिवेंद्र कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जबकि मंच संचालन महिला निरीक्षक उषा रानी ने किया। इसके बाद सीआईएसएफ अग्निशमन दल द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में आकर्षक और शिक्षाप्रद फायर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

‘अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026’ के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप कमांडेंट श्री एल. गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अधिकारियों, जवानों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूरा आयोजन सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि श्री किशोर चंद्र पात्र एवं कमांडेंट श्री राजीव कुल्हरी ने अपने संबोधन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आवासीय क्षेत्रों, गांवों, बाजारों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव हेतु सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सीआईएसएफ के अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम को विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा व्यापक रूप से कवर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए विशेष रूप से फायर डेमो और जन-जागरूकता गतिविधियों की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads