CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपति की मौत, इलाके में शोक की लहर


कोरबा | CG ई खबर : 
मंगलवार को कोरबा जिले के नक्तिखार क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे, निवासी एल्यूमिनियम सिटी बालको नगर, अपने एक परिचित के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ गोढ़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही पल में पति-पत्नी की मौत ने परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।


🟥 CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads