कोरबा | गेवरा-कुसमुंडा : कोरबा जिले के गेवरा-कुसमुंडा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद मुकर जाने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा बस्ती निवासी आनंद दास महंत, जो कबीर वाचनालय क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवासरत है, पर आरोप है कि उसने बरपाली मोहल्ला निवासी मीनाक्षी खरे को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई, जो वर्तमान में लगभग 4 माह की बताई जा रही है।
🔴 शादी के वादे से मुकरा, बच्चे को मानने से किया इनकार
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही, तो आरोपी आनंद दास महंत ने साफ तौर पर मुकरते हुए गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह युवती को छोड़कर दूरी बनाने लगा।
पीड़िता ने कई बार आरोपी से विनती की और यहां तक कहा कि डीएनए जांच कराकर सच्चाई साबित कर ली जाए, लेकिन आरोपी लगातार टालता रहा और जिम्मेदारी लेने से बचता रहा।
⚖️ थाने की शरण में पहुंची पीड़िता, दर्ज हुई FIR
जब हर कोशिश नाकाम हो गई, तो पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में 07 मार्च 2026 को कुसमुंडा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
🔴 कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, जमानत याचिकाएं खारिज
मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी आनंद दास महंत को जेल से छुड़ाने के लिए उसके परिजनों द्वारा कटघोरा न्यायालय, कोरबा जिला न्यायालय और यहां तक कि हाई कोर्ट में भी जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं।
लेकिन, गंभीर आरोपों को देखते हुए सभी स्तरों पर अदालतों ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया और उसकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।
🗣️ पीड़िता की दर्दभरी अपील
पीड़िता मीनाक्षी खरे ने भावुक होकर कहा —
"मेरे साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। शादी का झांसा देकर मेरे साथ गलत किया गया और अब मुझे अकेला छोड़ दिया गया है। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।"
👮♂️ पुलिस जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर और भी तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
⚠️ CG ई खबर की अपील:
ऐसे मामलों में समाज को जागरूक और संवेदनशील रहने की आवश्यकता है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त सजा।
📢 CG ई खबर — आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7


