CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


हसदेव केनल में अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | देखें वीडियो


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी के CSEB पावर हाउस केनल के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की नजर अचानक शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, ताकि युवक की शिनाख्त हो सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Top Post Ad

Below Post Ad