ads 90x728

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना की त्वरित कार्रवाई


रायगढ़, 23 अप्रैल।
जिले के महिला थाना में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता द्वारा 21 अप्रैल को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि आरोपी बादल सारथी (20 वर्ष), निवासी रायगढ़ ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, वह अप्रैल 2025 में काम के सिलसिले में दिल्ली गई थी। रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और करीब तीन माह तक अपने साथ पत्नी की तरह रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

🚨 शादी की बात पर टालमटोल और मारपीट
जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा शोषण जारी रखा गया।

🚨 लिव-इन के बाद किया छल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा देकर उसका विश्वास जीता, लेकिन बाद में फरार हो गया और साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया।

🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।

🚨 एसएसपी का सख्त संदेश
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि,
“महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों में सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads