CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


एनटीपीसी कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन, सुरक्षा जागरूकता का दिया संदेश


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा (छत्तीसगढ़)। के कोरबा स्थित केएसटीपीपी परियोजना में 14 अप्रैल 2026 को (सीआईएसएफ) इकाई द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख) श्री किशोर चन्द्र पात्रा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजीव कुल्हरी सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधन वर्ग, कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अग्निशमन सेवा के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


मुख्य अतिथि श्री पात्रा ने उपस्थित सभी को ‘अग्नि सुरक्षा’ की शपथ दिलाई और अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रचार सामग्री का विमोचन किया। साथ ही 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, कमांडेंट एवं अन्य अतिथियों द्वारा अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।


इस दौरान सहायक कमांडेंट (अग्नि) श्री शिवेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में आवासीय क्षेत्रों, गांवों, बाजारों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के दौरान आमजन को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने पर बल दिया और अग्नि सुरक्षा प्रबंधन में सीआईएसएफ की भूमिका की सराहना की।

Top Post Ad

Below Post Ad