भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर ED की रेड

CG.ई ख़बर


रायपुर/धमतरी (CG ई खबर)।
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले को लेकर सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। (ED) की टीम ने धमतरी जिले के कुरुद में कारोबारी भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकाने पर छापेमारी की। भूपेंद्र चंद्राकर को (पूर्व मंत्री) का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन वाहनों में पहुंची ED टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जो घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं। घर के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है और आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।


👉 क्या हैं आरोप?

शिकायत के अनुसार, भूपेंद्र चंद्राकर पर के तहत अभनपुर सहित कई क्षेत्रों में अपने करीबियों को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि नियमों में हेरफेर कर जमीन अधिग्रहण मुआवजा राशि को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और इससे आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।


👉 किन क्षेत्रों में गड़बड़ी के आरोप?

सूत्रों के मुताबिक, निम्न क्षेत्रों में कथित अनियमितताओं की बात सामने आई है—

  • कायाबांधा (अभनपुर)
  • दुर्ग तहसील
  • पाटन तहसील
  • राजनांदगांव का देवड़ा क्षेत्र
  • मगरलोड तहसील

इन सभी स्थानों पर करोड़ों रुपये के मुआवजे के वितरण में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।


👉 ED और EOW की नजर

इस मामले में पहले से ही (EOW) और ED को शिकायतें मिल चुकी थीं। दस्तावेजों के आधार पर अब छापेमारी के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल ED की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


📌 CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

3/related/default