CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता: पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी को 20 साल की सजा


धमतरी, 25 अप्रैल 2026 (CG ई खबर)।
धमतरी पुलिस को पॉक्सो एक्ट के एक और गंभीर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी टिकेन्द्र बांधे को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की कड़ी सजा सुनाई है।

मामले में पुलिस द्वारा की गई सटीक और पुख्ता विवेचना के साथ-साथ अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के चलते न्यायालय ने यह सख्त फैसला सुनाया। इस निर्णय को महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले विवेचक की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कड़ी सजा से समाज में एक मजबूत संदेश जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कानून का डर और बढ़ेगा। साथ ही, नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads