बांदा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


बांदा।
नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बांदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी एजाज के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल आरोपी और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

3/related/default