CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीण-शहरी नागरिकों की शिकायतें, अधिकारियों को पारदर्शी कार्रवाई के दिए निर्देश


जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

कोरबा | CG ई खबर | संपादक: ओम प्रकाश पटेल

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और किसी भी आवेदन के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads