भाटापारा में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


भाटापारा।
भाटापारा शहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया से ट्रेन के माध्यम से अवैध देशी शराब लाकर भाटापारा शहर में खपाने वाले कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पैसे देकर ट्रेन के माध्यम से गोंदिया से अवैध शराब मंगवाते थे और इसके बाद स्कूटी से शहर में शराब की डिलीवरी करते थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 130 नग देशी शराब, कुल 11.7 लीटर शराब, ₹3,900 नकद और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी जब्त की गई है। बताया गया है कि शराब की डिलीवरी के लिए स्कूटी क्रमांक CG 22 T 3921 का इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी (50 वर्ष), निवासी महासती वार्ड, भाटापारा और विक्रम थरानी (40 वर्ष), निवासी माता देवालय वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध शराब की सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

  • और नया

    भाटापारा में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

3/related/default