कोरबा। जिला अस्पताल कोरबा के ट्रामा सेंटर के सामने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की गई बाइक एक पत्रकार की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन रामपुर में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरई सिंगार हरदीबाजार निवासी कैलाशु पटेल (33 वर्ष), जो सीजी एक्सप्रेस पोर्टल में जिला ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं, उनकी मां का इलाज जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में चल रहा है।
कैलाशु पटेल ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 5 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CD 0882 (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया था और पास स्थित पीजी कॉलेज के सामने फोटोकॉपी दुकान गए थे।
करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने 21 जुलाई 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से बाइक चोर की तलाश में जुटी है।
बाइक विवरण:
- वाहन क्रमांक: CG 15 CD 0882
- इंजन नंबर: HA11EA99G06322
- चेचिस नंबर: MBLHA11EG99606524
- अनुमानित कीमत: ₹20,000/-


