CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

भिलाई में 8 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग को डरा-धमकाकर कराते थे चोरी


भिलाई।
स्मृति नगर क्षेत्र में करीब 8 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहम्मद मोहसिन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके नाबालिग भांजे को डरा-धमकाकर पिछले करीब 3-4 महीनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग कुर्रे, संजय नागर तथा कारण सोनी के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के संबंध में स्मृति नगर, सुपेला तालाब और भीम नगर सुपेला क्षेत्र से जानकारी सामने आई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि नाबालिग को कथित तौर पर डराने-धमकाने के बाद चोरी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग से कितनी अन्य वारदातें करवाई थीं।

Top Post Ad


Below Post Ad