जांजगीर-चांपा। ग्राम पिसौद में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹3,530 नगद, ताशपत्ती एवं प्लास्टिक बोरी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू साहू (37), प्रमोद साहू (26), प्रमोद केवट (40) और तुलेश्वर साहू (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम पिसौद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं CSP योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर डायल 112 की सहायता भी ली जा सकती है।



