कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं पत्रिका कोरबा में डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत संजय देवांगन (45) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में शोक की लहर है।
संजय देवांगन अपने पीछे पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों, परिचितों एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने संजय देवांगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
आज निकलेगी अंतिम यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय देवांगन की अंतिम यात्रा दुरपा रोड स्थित पुरानी बस्ती के निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
मीडिया एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।



