CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


रायपुर के होटल में प्रेमिका की हत्या, विवाद के बाद चाकू से हमला कर फरार हुआ बॉयफ्रेंड


रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल के कमरा नंबर 401 में रुके थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में रिमन मंडावी नाम की युवती अपने बॉयफ्रेंड कृष्ण कुमार भारद्वाज के साथ कमरा नंबर 401 में ठहरी हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने कथित तौर पर चाकू निकालकर युवती पर हमला कर दिया।

खून से लथपथ मिली युवती की लाश

हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक होटल से फरार हो गया। काफी देर बाद होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती को खून से लथपथ हालत में पलंग पर पड़ा देखा। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तत्काल गंज पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad