CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई


कोरबा।
गणेश उत्सव और आगामी गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की है। पिछले 10 दिनों से सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 407 बदमाशों, अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में विशेष रूप से लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ पर जोर दिया गया। अभियान के तहत पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए हैं। वहीं, वर्ष 2014 से लंबित 22 स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा शरीर संबंधी एवं महिला संबंधी अपराधों में फरार चल रहे 190 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका वाले 72 बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

कोरबा पुलिस ने कहा है कि गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads