ads 90x728

महिला ने लगाई न्याय की गुहार, मकान निर्माण कर रही महिला को धमकी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई


दीपका
के कुचेना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मकान तोड़ने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। कुचेना निवासी सुशीला कंवर, पति वोट सिंह, ने बताया कि वह अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण करा रही हैं। इसी दौरान विकास नगर निवासी कमल नारायण सिंह पिता एन के सिंह निवासी विकास नगर कुसमुंडा तहसील कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.) ने उन्हें जान से मारने और निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की धमकी दी है।

पीड़ित महिला ने इस गंभीर मामले में कुसमुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है। सुशीला कंवर न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंची, साथ ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति जैसे सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़ित महिला की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads