शांति नगर में पानी की समस्या का समाधान, पार्षद नवीन कुकरेजा ने कराया बोर खुदाई का भूमि पूजन

CG.ई ख़बर

CG ई खबर छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश पटेल
 की रिपोर्टिंग बांकी मोंगरा। नगर पालिका वार्ड क्रमांक 20 शांति नगर में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड के कर्मठ पार्षद श्री नवीन कुकरेजा ने शनिवार को बोर खुदाई कार्य के लिए भूमि पूजन किया।

पानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री कुकरेजा ने नगर पालिका से दो बोर की स्वीकृति की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब बोरिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह पहला मौका नहीं है जब पार्षद कुकरेजा ने जनहित में ठोस पहल की हो। इससे पूर्व भी उन्होंने नगर पालिका से स्वीकृति दिलाकर वार्ड में CC रोड का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कराया था, जिससे आवागमन की समस्या से निजात मिली।

स्थानीय रहवासियों ने पार्षद कुकरेजा की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।
3/related/default