पार्षद प्यारेलाल दिवाकर की पहल: महंत मोहल्ला में सड़क निर्माण शुरू हुआ, जिससे विकास को गति मिली।

CG.ई ख़बर

बरपाली (गेवरा बस्ती)
। वार्ड नं. 26 के पार्षद श्री प्यारेलाल दिवाकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। नगर पालिका से पूर्व में स्वीकृत बोरिंग कार्य में देरी हो रही थी, जिसे देखते हुए पार्षद दिवाकर ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बोरिंग कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा से इस विषय को सामने रख कर कार्य को पुर्ण कराया। इससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है।


इसी क्रम में, लगभग 15 दिन पूर्व महंत मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ग्रामीणों व स्वयं पार्षद महोदय वंहा खड़े रहकर भुमि पुजन को सम्पन्न किए। आज पार्षद दिवाकर की पहल पर इस सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो गई है। लगातार हो रहे विकास कार्यों से वार्ड के नागरिकों में खुशी का माहौल है और वे पार्षद के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्षद श्री प्यारेलाल दिवाकर हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके प्रयासों से वार्ड में विकास की गति तेज हुई है।


CC रोड के निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की क्या उम्मीदें हैं ?

CC रोड निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की उम्मीदें

  1. स्थानीय लोग CC रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड) के निर्माण से मुख्य रूप से ये उम्मीदें रखते हैं:
  2. सड़क की मजबूती और टिकाऊपन, जिससे बरसात या भारी वाहनों के कारण जल्दी खराबी न हो।
  3. जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत, खासकर बारिश के मौसम में।
  4. क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और वाहनों को परेशानी न हो।
  5. निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, सही मोटाई, सामग्री और तकनीक का उपयोग हो।
  6. सड़क के साथ जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी हो, ताकि पानी जमा न हो और कॉलोनी में जलभराव की समस्या न आए।

नागरिक यह भी चाहते हैं कि निर्माण कार्य पारदर्शी और मानकों के अनुसार हो, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे और बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े
3/related/default