CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रामपुर आईटीआई चौक के पास अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्यवाही

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही निरंतर कार्यवाही

हनुमान मंदिर, आईटीआई रामपुर के पास अतिक्रमण हटाया गया

नगर निगम कोरबा की अतिक्रमण दस्ता द्वारा की गई सख्त कार्यवाही


कोरबा, 22 जून 2025 (CG ई खबर)
– जिला प्रशासन द्वारा शासकीय नजूल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर निगम कोरबा की अतिक्रमण दस्ता टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

आईटीआई चौक, रामपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह अतिक्रमण राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था, जो शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा जमाए हुए थे।


अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान राजेंद्र सिंह ठाकुर पिता दिलहरन सिंह एवं दिलहरन सिंह पिता स्नेही सिंह के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए गए। नगर निगम की टीम द्वारा बेदखली के पश्चात सिविल लाइन थाना रामपुर द्वारा बीएनएसएस की धारा 126 व 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads