राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत लेखापाल संविदा पद हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी

CG.ई ख़बर


कोरबा, 17 जून 2025
– राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत जिला पंचायत कोरबा में लेखापाल के एक संविदा पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर एवं जिला पंचायत कोरबा के निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की गई।

प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच एवं कंप्यूटर इंद्राज के पश्चात जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार की गई। इस सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटियों के सुधार हेतु 27 मई से 3 जून 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। निर्धारित अवधि में कोई दावा-आपत्ति प्राप्त न होने पर, समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची आज जारी कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी एवं आम नागरिक इस अंतरिम सूची का अवलोकन जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।

स्रोत: जिला पंचायत कोरबा, पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा

3/related/default