CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

अमित शाह के दौरे से पहले बीजापुर में नक्सली वारदात: आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण की हत्या


बीजापुर, 22 जून 2025 (CG ई खबर)। 
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने अपनी कायराना करतूत को अंजाम देते हुए एक आत्मसमर्पित नक्सली और एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी है। यह नृशंस वारदात ऐसे समय पर हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीजापुर जिले के यमपुर सैंड्रा बोर गांव में बीती रात घटी। नक्सलियों ने पूर्व माओवादी वेको देवा और एक स्थानीय ग्रामीण समैया पर मुखबिरी का शक जताते हुए दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दोनों की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों द्वारा की गई यह हिंसक वारदात सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि आत्मसमर्पण करने के बावजूद पूर्व माओवादियों को नक्सलियों के डर से पूरी तरह आजादी नहीं मिल पाई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads