CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

वार्ड 29 नराईबोध जेलपारा में सड़क की बदहाली से परेशान लोग, पार्षद पर उठे सवाल


नराईबोध जेलपारा वार्ड क्रमांक 29
में स्थित जगेसर राठौर के घर के पीछे से अमरिया की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता इन दिनों बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। यह रास्ता क्षेत्रवासियों के लिए मुख्य मार्ग है, लेकिन उसकी बदहाली के चलते अब यहां से आना-जाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

स्थानीय पार्षद श्रीमती अमिला पटेल के पति श्री राकेश पटेल ने बारिश से पहले इस मार्ग का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि बरसात में आमजन को परेशानी न हो। लेकिन स्थिति इससे उलट हो गई – सड़क पर सिर्फ मिट्टी डाल दी गई, जिससे अब रास्ता और भी खराब हो गया है। बारिश के पानी के साथ मिट्टी फिसलन और कीचड़ में बदल गई है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही बाधित हो रही है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद महोदया को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्य अभी तक रुका हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जेलपारा के निवासी प्रशासन और नगर पालिका से अपील कर रहे हैं कि वे इस स्थिति को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द मार्ग निर्माण का काम पूरा करवाएं।

अब देखना यह होगा कि नव-निर्वाचित पार्षद महोदया इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करती हैं।

जनता की मांग है – जल्द से जल्द हो ठोस कार्यवाही।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads