CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जोगीनाला पर नई पुलिया निर्माण की मांग, जनपद सदस्य किशन कोशले ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन


कोरबा, 22 जून:( CG ई खबर) 
तिलकेजा जनपद सदस्य किशन कोशले ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कोरबा जिले के बगबुड़ा और तिलकेजा के बीच स्थित जोगीनाला पर नई पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जोगीनाला पर करीब 35 वर्ष पूर्व निर्मित पुलिया अब जर्जर हो चुकी है और किसी भी समय क्षतिग्रस्त होकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह मार्ग आसपास के 3–4 गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे ग्रामीणों का नियमित आवागमन दोपहिया, चारपहिया वाहन तथा ट्रैक्टरों के माध्यम से होता है।


खासकर बरसात के मौसम में नाले में तेज बहाव के चलते पुराना पुलिया काफी खतरनाक हो जाता है। इस स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से नवीन पुलिया के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नई पुलिया के निर्माण से बगबुड़ा, मसान और तिलकेजा जैसे गांव सड़क मार्ग से सुगमता से जुड़ जाएंगे। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा जताई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads