ads 90x728

मुस्कान अभियान में जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता, गुम नाबालिग बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 4 जुलाई 2025: (CG ई खबर) 


पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2023 को पीड़िता की मां ने जूटमिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 9 सितंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 397/2023 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका सारंगढ़ क्षेत्र निवासी दिलीप सारथी के संपर्क में है। आरोपी दिलीप सारथी घटना के बाद से फरार था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

मुखबिरों की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी दिलीप सारथी अपने गांव लौटा है। इस पर जूटमिल पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से गुम नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया।

पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी दिलीप सारथी (21 वर्ष, निवासी सारंगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई शशिदेव भोई, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ एवं महिला आरक्षक देवकुमारी भारते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने एक बार फिर मुस्कान अभियान की सफलता से परिजनों को राहत दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads