CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


कोरबा में बड़ा हादसा: कॉफी प्वाइंट से लौटते समय 30 फीट खाई में गिरी कार, चारों यात्री सुरक्षित


कोरबा (CG ई खबर) :
कोरबा जिले के बालको नगर में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह लगभग 6 बजे बालको मुख्य मार्ग पर बलौदा जिले का एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार परिवार घूमने के लिए कोरबा स्थित कॉफी प्वाइंट आया हुआ था।

वापसी के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कार को भारी नुकसान पहुँचा है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई।

Top Post Ad

Below Post Ad