CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रायपुर में मार्केटिंग कंपनी के नाम पर ठगी: दो आरोपी जेल, कंपनी डायरेक्टर फरार


रायपुर, 20 सितम्बर (CG ई खबर) : 
न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मार्केटिंग कंपनी में मेम्बरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 225/2025 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत की गई। मामला 17 जून 2025 का है, जो दीपक कॉलोनी थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी विरेन्द्र बघेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि Ril India Marketing Pvt. Ltd. / WEICONIC Pvt. Ltd. के डायरेक्टर हिरदेश सिंह तोमर, मैनेजर मोनाली बाघमारे और प्रशांत कुमार सनोडिया ने कंपनी में मेम्बरशिप लेने पर प्रतिमाह ₹22,000, रहने के लिए आवास और खाने की सुविधा देने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रार्थी सहित अन्य लोगों से कुल ₹1,02,480 की ठगी कर रकम हड़प ली। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त कंपनी का छत्तीसगढ़ में कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है।

पुलिस ने आरोपी मोनाली बाघमारे (D/o चन्द्रशेखर बाघमारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी धामगांव रेलवे, जिला अमरावती महाराष्ट्र, हाल पता अमलीडीह पानी टंकी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर) और प्रशांत कुमार सनोडिया (S/o घनश्याम कुमार सनोडिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गोबरबेली जिला सिवनी, म. प्र., हाल पता अमलीडीह पानी टंकी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर) के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

प्रकरण का अन्य आरोपी हिरदेश सिंह तोमर, निवासी दिल्ली, फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads