ads

शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई : संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, रायपुर अटैच


रायपुर (CG ई खबर): 
प्रदेश की साय सरकार ने शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग में प्रभारी संयुक्त संचालक (मूल पद- उप संचालक) रहे हेमन्त उपाध्याय को निलंबित करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग में पदस्थापना के दौरान हेमन्त उपाध्याय पर स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे थे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उपाध्याय ने अपने कार्यकाल में अनियमितताएं कीं और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनुशासनहीनता बरती है।

विभाग ने माना कि हेमन्त उपाध्याय का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है और यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर राज्य शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन आदेश के बाद हेमन्त उपाध्याय का मुख्यालय रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय निर्धारित किया गया है। वहीं, उनकी जगह आर.एल. ठाकुर, उपसंचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को दुर्ग संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उपाध्याय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

ADS