CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नवरात्र के बीच दर्दनाक घटना: दुर्गा पंडाल के पंडा ने लगाई फांसी


धमतरी (CG ई खबर) : 
धमतरी जिले से नवरात्र के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार इस बार दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे। शुक्रवार दोपहर वे अचानक पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विनोद गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। यह दृश्य देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और नवरात्र का उत्सव ग़म में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

नवरात्र के दौरान हुई इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पंडा बने विनोद की मौत से जहां परिवार और ग्रामीण शोकाकुल हैं, वहीं दुर्गा महोत्सव की खुशियां मातम में बदल गई हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads