विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे टिफिन बैठक में किसानों से परिचर्चा हरदीबाजार में 12 अक्टूबर को होगी बैठक

CG.ई ख़बर


(विजय चौहान - संभाग ब्यूरो चीफ़) 
कोरबा: भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित टिफिन बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह बैठक 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हरदीबाजार स्थित विधायक निवास रेलडबरी में आयोजित की जाएगी।

बैठक में धान खरीदी हेतु पुनः पंजीयन की प्रक्रिया, गिरदावली की समय सीमा बढ़ाए जाने तथा छत्तीसगढ़ शासन के हालिया निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं और समाधान पर भी संवाद होगा।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा, चुलेश्वर राठौर करेंगे।

🔹 बैठक के मुख्य बिंदु:

  • मुख्य अतिथि: प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा)
  • अध्यक्षता: चुलेश्वर राठौर (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा कोरबा)
  • समय: 12 अक्टूबर, सुबह 11 बजे
  • स्थान: विधायक निवास रेलडबरी, हरदीबाजार

🔸 कार्यकर्ताओं और किसानों से अपील:
नवरतन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव साझा करने की अपील की है।

(CG ई खबर — आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7)

3/related/default