CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

गेवरा क्षेत्र में ठेका कंपनियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग


गेवरा//कोरबा : 
सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर ने एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र में संचालित ठेका कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठेका कंपनियों से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र को पत्र लिखकर चार प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत एवं प्रमाणित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है —

  1. ठेका कंपनियों की सूची: कार्य का नाम, ठेके की अवधि एवं कार्यरत कर्मचारियों की संख्या की जानकारी।
  2. स्थानीय उत्तरदायित्व: कर्मचारियों का स्थानीय क्षेत्र के प्रति उत्तरदायित्व स्पष्ट करने की मांग।
  3. कर्मचारी सुविधाएँ: ठेका कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी।
  4. ठेका नियम: जिन नियमों और शर्तों के तहत ठेका प्रदान किया गया है, उनकी विस्तृत जानकारी।

श्री राठौर ने कहा कि गेवरा क्षेत्र में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जुड़ी सटीक जानकारी मिल सके और ठेका प्रक्रियाओं में स्थानीयता के मानदंडों का पालन सुनिश्चित हो।

उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक से आग्रह किया कि जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह प्रमाणित जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाए।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads