ads 90x728

अवैध धान के भंडारण, परिवहन व विक्रय पर जिला प्रशासन सख्त पाली के निरधी में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


कोरबा (CG ई खबर) | 20 नवम्बर 2025 : 
खरीफ वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी के साथ जिला प्रशासन अवैध धान के भंडारण, परिवहन और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में आज बड़ी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पाली सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा द्वारा गांव में अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल (50 कट्टी) धान जब्त किया गया।


मौके पर ग्रामीण धान के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद राजस्व विभाग ने सम्पूर्ण धान को ज़ब्त करते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखवा दिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads