CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

भिलाई बाज़ार के ग्रामीणों ने सर्वमंगला नगर को नई बसाहट घोषित करने की मांग तेज की — ग्रामसभा के प्रस्ताव के बाद आज हुई आम बैठक में सर्वसम्मति


कोरबा / भिलाई बाज़ार — 23 नवंबर 2025, रविवार।

ग्राम भिलाई बाजार के ग्रामीणों ने सर्वमंगला नगर को नई बसाहट के रूप में विकसित करने की लंबे समय से की जा रही मांग को आज और अधिक मजबूती से उठाया है। ग्रामसभा में पहले दिए गए प्रस्ताव के सकारात्मक परिणाम स्वरूप रविवार को पूरे ग्राम के निवासियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रशासन से तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि सर्वमंगला नगर भौगोलिक रूप से कोरबा शहर से जुड़ा हुआ क्षेत्र है, जहां सुगम सड़क मार्ग, नजदीक अस्पताल और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि नई बसाहट का विकास इसी क्षेत्र में किया जाता है, तो ग्रामीणों को बेहतर जीवनयापन और अत्यावश्यक सेवाओं तक सीधी और आसान पहुँच मिल सकेगी।

बैठक में शामिल ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि —
यदि एसईसीएल प्रबंधन इस प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो वे कोयला मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

ग्रामीणों ने तर्क दिया कि —
भिलाई बाज़ार कोरबा ब्लॉक का सबसे बड़ा और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी गाँव है। यहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-तहसील, डाकघर, पटवारी कार्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सब स्टेशन जैसी सुविधाएँ पहले से मौजूद हैं। ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा है कि नई बसाहट के रूप में भी उन्हें इसी तरह की सुविधाएं और सुरक्षित सामाजिक वातावरण मिले।

आज हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें —
समाजसेवक प्रदीप जायसवाल, दुर्गा महंत, राकेश राजपूत, राजकुमार पटवा, बबिता मरकाम, गणेशा मरकाम, ममता मरकाम, पबरित बाई (पंचायत प्रतिनिधि), इंदु पाटले, गोरे पाटले, सम्मेलाल पाटले, अनिल पाटले, भुनेश्वर वेणु, दिनेश कश्यप, गजेंद्र कौशिक, मदन साहू, राजनारायण जायसवाल, विजेंद्र राजपूत, विकास राजपूत, प्रकाश भारद्वाज, रथलाल पाटले, मणिशंकर पाटले, गैत पाटले, मोहन पाटले, शरद जायसवाल, चैन सिंह, मनहरण पाटले, ऋषि निषाद, अजय विन्ध्यराज और अभिषेक राजपूत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का मानना है कि —
सर्वमंगला नगर को बसाहट के रूप में विकसित करना क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, जिससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

बैठक समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि नई बसाहट की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads