दीपका (CG ई खबर) — नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 16 में चुनाव आयोग द्वारा संचालित एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के तहत मतदाता सूची की समीक्षा का कार्य जारी है। इस महत्वपूर्ण अभियान में वार्ड के पार्षद हिमांशु देवांगन ने बीएलओ (BLO) एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर सक्रिय सहभागिता निभाई।
पार्षद हिमांशु देवांगन ने वार्ड में घर–घर पहुंचकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों में सुधार कराने तथा मृत मतदाताओं के नाम हटाने हेतु आवश्यक दस्तावेज़ एकत्रित कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों को मतदाता सूची में सही और अद्यतन जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पार्षद हिमांशु देवांगन ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा—
“हर नागरिक का मत अमूल्य है। सभी पात्र नागरिक समय रहते अपने नाम का पंजीकरण कराएं और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसका सुधार अवश्य कराएं।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एसएसआर अभियान की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित है, अतः नागरिक शीघ्र अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत करें।
मतदाता सूची समीक्षा कार्य में बीएलओ को स्थानीय नागरिकों का भी उत्साहपूर्ण सहयोग मिला।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा श्रीमती बुधवारा देवांगन, सुशीला साहू, सपन दास, वीरेन्द्र चंद्रा, वार्ड के बीएलओ श्री महेन्द्र प्रताप राठौर एवं श्री कौशल बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



