कोरबा: जंगल में चल रहे जुए का भंडाफोड़, 20 जुआरी गिरफ्तार; टीआई निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

CG.ई ख़बर


कोरबा (CG ई खबर | जिला संवाददाता : सत्या पटेल)
— कोरबा जिले में पुलिस ने जंगल के भीतर संचालित हो रहे बड़े जुआ फड़ का खुलासा करते हुए 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की संयुक्त टीम ने थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटार जंगल में दबिश देकर यह कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिल, एक कार और 35 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुए में नकद के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम (फोन-पे सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म) से भी लेन-देन किया जा रहा था।

अपराध समीक्षा बैठक के निर्देशों की अनदेखी

गौरतलब है कि 12 अप्रैल 2025 को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ जैसे सामाजिक अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद थाना करतला क्षेत्र में लंबे समय से जंगल में जुए के संचालन की जानकारी सामने आना गंभीर लापरवाही माना गया।

टीआई निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे लापरवाही, कर्तव्यविमुखता, स्वेच्छाचारिता एवं संदिग्ध कार्यशैली का प्रकरण मानते हुए निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, थाना प्रभारी करतला को 19 दिसंबर 2025 की अपराह्न से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते देय होंगे।

दो जिलों के जुआरी शामिल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस जुआ फड़ में कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिले के जुआरी भी शामिल थे। इनमें शहरी एवं ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

पकड़े गए आरोपियों में प्रमुख रूप से—

  1. कृष्ण कुमार साहू (जांजगीर)
  2. अभय कुमार लांझी (कुसमुंडा, कोरबा)
  3. सुभाष दास (रामपुर, कोरबा)
  4. सुरीत चेलकर (पामगढ़)
  5. विजय कुमार पटेल (चचिया, करतला)
  6. राम प्रसाद कंवर (बरीडीह, उरगा)
  7. संतोष साहू (रामपुर, करतला)
  8. दिलीप गुप्ता (रायगढ़)
  9. संतोष कुमार वैष्णव (कोरबा)
  10. कलीम कुरैशी (कोतवाली, कोरबा)
  11. विजय पटेल (रामपुर, करतला)
  12. दिनेश कुमार शर्मा (कोतवाली, कोरबा)
  13. रवि राठौर (जांजगीर)
  14. चूडामणी साहू (चांपा)
  15. अजय कुमार केवट (जांजगीर)
  16. नागेन्द्र चौहान (चांपा)
  17. महावीर चौहान (चांपा)
  18. रामेन्द्र राठौर (जांजगीर)
  19. चन्द्रकांत देवांगन (चांपा)
    सहित कुल 20 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोरबा जिले के अन्य क्षेत्रों से भी जुए की गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे सभी मामलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है और आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3/related/default