नई दिल्ली (CG ई खबर | फ़िल्मी डेस्क) : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म देशभर में शानदार रिस्पॉन्स हासिल कर रही है।
इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खाड़ी देशों ने धुरंधर की रिलीज़ पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जिन देशों ने बैन लगाया है, उनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं।
क्यों लगा बैन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ सीन को एंटी-पाकिस्तान करार दिया गया, जिसके बाद पहले UAE ने इसकी रिलीज़ रोकी। स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने री-एडिटेड वर्जन भी भेजा था, जिसमें सभी कथित आपत्तिजनक दृश्य हटाए गए थे।
हालांकि, इसके बावजूद UAE प्रशासन ने फिल्म के नए वर्जन को भी मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही अन्य खाड़ी देशों ने भी धुरंधर की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।
भारत में धुआंधार कमाई जारी
खाड़ी देशों में बैन के बावजूद भारत में धुरंधर का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। वीक डे हो या वीकेंड, दोनों ही दिनों में भारी संख्या में दर्शक थिएटर्स पहुंच रहे हैं।
क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज के चलते फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं दिख रही है। नॉन-वर्किंग डे और वर्किंग डे दोनों ही परिस्थितियों का इस फिल्म पर खास असर नहीं पड़ा है, और यह स्पाई थ्रिलर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है।
फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही, तो धुरंधर जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।


