उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज बालको में करेंगे 2.69 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

CG.ई ख़बर


नगर के विभिन्न वार्डों को मिलेगी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन व विद्यालय भवन की सौगात

[ CG ई खबर : विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ ]

कोरबा। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार को बालको नगर जोन के विभिन्न वार्डों में लगभग 2 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, विद्यालय परिसर सहित अनेक जनहितकारी विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी।


🔹 दोपहर 2 बजे : चेक पोस्ट बालको – सामुदायिक भवन के पास

मंत्री देवांगन वार्ड क्रमांक 38 लाल घाट में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ निम्न कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा—

  • वार्ड 38 रिसदा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 30 लाख
  • ईश्वर साहू मोहल्ला में सीसी रोड एवं नाली – 10 लाख
  • अमर सिंह होटल के पास सीसी रोड एवं नाली – 8 लाख
  • भदरा पारा में माखन यादव के घर से नदी तक सीसी रोड एवं नाली – 14.50 लाख
  • वार्ड 39 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली – 30 लाख
  • वार्ड 46 परसा भाटा, नवधा पंडाल के पास किचन सेट एवं कक्ष निर्माण – 15 लाख

🔹 भदरा पारा – बरगद चौक के पास

यहां निम्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा—

  • वार्ड 40 पाड़ीमार क्रमांक-1 शासकीय प्राथमिक शाला परसा भाटा एवं प्राथमिक शाला रिसदा में अहाता निर्माण – 20 लाख
  • चिंतामणि साहू के घर से स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड एवं नाली – 5 लाख
  • वार्ड 36 पाड़ीमार में सामुदायिक भवन निर्माण – 10 लाख
  • वार्ड 41 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली – 25 लाख
  • पार्षद निवास के पीछे तालाब के चारों ओर सीसी रोड एवं उन्नयन – 15 लाख

🔹 शाम 4 बजे : देहान पारा – राधा कृष्ण मंदिर के पास

अंतिम चरण में मंत्री देवांगन इन महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे—

  • वार्ड 42 शिव मंदिर के पास मिश्रा तालाब का जीर्णोद्धार15 लाख
  • राखड़ डैम के पास एसएलआरएम केंद्र निर्माण27.70 लाख
  • कैलाश नगर में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण – 20 लाख
  • वार्ड 47 शासकीय माध्यमिक शाला रुमगड़ा में नवीन शासकीय विद्यालय भवन16.85 लाख

🔹 नगरवासियों में उत्साह

इन विकास कार्यों को लेकर बालको नगर के नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन परियोजनाओं से मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

3/related/default